फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी कंपनी की वैन में मिला 24 किलो सोना, 52 किलो चांदी, आयकर टीम पूछताछ में जुटी

Mon, 08 Apr 2019 08:00 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के दौरान लखनऊ की कृष्णानगर पुलिस ने रविवार रात 24 किलो सोना व 52 किलो चांदी से लदी एक वैन पकड़ी है। सिक्योरिटी कंपनी की वैन सोना व चांदी लेकर एयरपोर्ट से निकली थी। 
विज्ञापन


कस्टोडियन व कर्मचारी इससे संबंधित  दस्तावेज नहीं दिखा सके। आयकर विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। क्षेत्राधिकारी लाल प्रताप सिंह ने बताया कि दिल्ली की फ्लाइट से भारी मात्रा में सोना व चांदी लाए जाने की सूचना थी। 

कृष्णानगर थाने की टीम ने बाराबिरवां चौराहा पर चेकिंग के दौरान सीक्वल लॉजिस्टिक कंपनी की वैन पकड़ी। इसमें 24 किग्रा. सोना और 52 किग्रा. चांदी पाई गई। 
विज्ञापन


चालक राजू, गनमैन यदुवेंद्र और कस्टोडियन विमल कुमार माल से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। तीनों लोगों को वैन के साथ थाने ले जाकर पूछताछ के साथ ही आयकर विभाग को सूचना दी गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

आयकर विभाग की टीम इनसे पूछताछ कर रही है। वहीं कस्टोडियन विमल का कहना है कि उनकी कंपनी दिल्ली में रजिस्टर्ड है। एयरपोर्ट पर दस्तावेज व रसीदें दिखाकर ही सोना व चांदी को बाहर लाया जा सका था। सूत्रों का कहना है कि सोना व चांदी चौक इलाके में सराफ को पहुंचाना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें