फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में दो कमिश्नर, एक डीएम समेत 24 आईएएस अफसरों के तबादले

Thu, 08 Mar 2018 12:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी सरकार ने बुधवार रात दो कमिश्नर, एक डीएम, श्रमायुक्त व वित्त समेत समेत 24 आईएएस और दो पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रमुख सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग अनिल कुमार द्वितीय को श्रमायुक्त कानपुर बनाया गया है।

विज्ञापन


सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग भुवनेश कुमार को वर्तमान पद के साथ सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अलीगढ़ के मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा को कानपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। बहराइच के जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को अलीगढ़ में मंडलायुक्त पद पर तैनाती दी गई है। उनकी जगह प्रतीक्षारत माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी बहराइच बनाया गया है। वित्त विभाग के सचिव महेश प्रसाद अग्रवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, एमडी पिकप और लीडा के सीईओ के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की सचिव अलकनंदा दयाल को वित्त सचिव बनाया गया है। अपर गन्ना आयुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की निदेशक मिनिस्ती एस को विशेष सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन

इन अफसरों को यहां मिली तैनाती

- फोटो : amar ujala
बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव एस. राजलिंगम को निदेशक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बिजनौर के एडीएम सुरेंद्र राम को बेसिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनाती दी गई है। प्रतीक्षारत बी. चंद्रकला को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।

अपर आयुक्त मेरठ राधेश्याम मिश्रा को आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष बनाया गया है। विशेष सचिव संस्कृति विभाग हीरालाल को लघु उद्योग निगम कानपुर में प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्चना वर्मा को सीडीओ मुजफ्फरनगर का पद सौंपा गया है। पीसीएस अधिकारियों में गाजियाबाद के उपजिलाधिकारी अतुल कुमार प्रथम को इसी पद पर मुजफ्फरनगर और बाराबंकी के एसडीएम संतोष कुमार को इसी पद पर महाराजगंज भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें