फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव: यूपी के 24 आईएएस अफसर बने पर्यवेक्षक

Tue, 09 Oct 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना व मिजोरम में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश के 24 आईएएस अफसरों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए शशि भूषण सुशील, जीएस प्रियदर्शी, बलकार सिंह, भगेलू राम शास्त्री, योगेश्वर राम मिश्रा, शाहिद मंजर अब्बास, मो.शफकत कमाल, पवन कुमार, राजेश कुमार, छोले लाल पासी, मासूम अली सरवर, अनिल कुमार, राजेश कुमार-II, मार्कण्डेय शाही, राजेश प्रकाश, आशुतोष निरंजन, योगेश कुमार, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, दीप चंद्र, साहब सिंह, नागेंद्र प्रताप व सूर्यमणि की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने शनिवार को विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया है। मध्य प्रदेश में कुल 231 सीटों पर चुनाव होगा, जबकि राजस्थान में 200 सीटों पर, छत्तीसगढ़ में 91 सीटों पर, मिजोरम में 40 सीटों पर और तेलंगाना में कुल 119 सीटों पर विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों में से तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में इस वक्त भाजपा की सरकार है। लिहाजा कांग्रेस के लिए इन राज्यों में चुनाव जीतना किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
विज्ञापन


ये है चुनाव कार्यक्रम
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम में चुनाव 
पांचों राज्यों में अब से चुनाव आचार संहिता लागू
छत्तीसगढ़ में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव
छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव 
मध्यप्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को मतदान
राजस्थान और तेलंगाना में 7 दिसंबर को मतदान
11 दिसंबर को होगी मतगणना   
वीवीपैट मशीनों का होगा इस्तेमाल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें