फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को मिलेगी 24 घंटे बिजली: बढ़ाई जाएगी उपकेंद्रों और ट्रांसफार्मर की क्षमता, बनेंगे नए सर्विस स्टेशन

Fri, 15 Sep 2023 11:52 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नए उपकेंद्र, फीडर बनाए जा रहे हैं, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार फीडर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 500 से ऊपर फीडरों को अलग किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के लोगों को निर्बाध बिजली देने के लिए सरकार योजना बना रही है। इसके लिए उपकेंद्रों, फीडरों और ट्रांसफार्मर पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 

विज्ञापन


नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के लिए उपकेंद्रों, फीडरों एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की 17 हजार करोड़ रुपये की आरडीएसएस योजना के तहत प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


नए उपकेंद्र, फीडर बनाए जा रहे हैं, नए ट्रांसफार्मर भी लगाए जा रहे हैं। इसी प्रकार फीडर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। अभी तक 500 से ऊपर फीडरों को अलग किया गया है। 33/11 केवी के 100 से अधिक सब स्टेशन को उच्चीकृत किया गया है। 11/0.4 केवी के 564 नए सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें