फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 24 डिप्टी एसपी को ट्रेनिंग के बाद दी गई नियमित नियुक्ति, सात PPS अफसरों के हुए तबादले

Wed, 06 Sep 2017 09:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में प्रांतीय पुलिस सेवा के 24 पुलिस उपाधीक्षकों का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें नियमित तैनाती दी गई है। जिन जिलों में यह पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षण ले रहे थे, उसी जनपद में इन पुलिस उपाधीक्षकों को नियमित तैनाती दे दी गई है।
विज्ञापन


सात अन्य पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें संतोष कुमार सिंह को महाराजगंज से लखनऊ, सुधीर जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा से महराजगंज, भानु प्रकाश को चित्रकूट से आरटीसी चुनार, मिर्जापर भेजा गया है।

जटा शंकर मिश्र को अमेठी से 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में सेनानायक बनाया गया है जबकि पीयूषकांत राय को फतेहपुर से अमेठी और रमेश चंद्र सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ से पीटीएस उन्नाव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें