लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित 2010 के 23 आईपीएस अफसरों के वेतनमान में बढ़ोतरी की गई है। उन्हें कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान में प्रमोट किया गया है।
इन अफसरों में एसएसपी कलानिधि नैथानी के अलावा, संजीव त्यागी, वैभव कृष्ण, प्रभाकर चौधरी, हिमांशु कुमार, कुंतल किशोर, पूनम, गौरव सिंह, हरीश चंदर, रौठर किरीट कुमार हरिभाई, सत्येंद्र कुमार, शिवहरि मीना, सत्यार्थ अनिरूद्ध पंकज हैं।
इसके अलावा, शगुन गौतम, अमरेंद्र प्रसाद सिंह, अखिलेश कुमार निगम, लल्लन सिंह, महेंद्र यादव, लल्लन राय, अजय शंकर राय, राहुल यादुवेंद्र, कमलेश्वरी चंद व लालाराम हैं।