लखनऊ। निशातगंज स्थित न्यू हैदराबाद की फूलवाली गली में 23 युगलों ने एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी चुनकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। एक-दूसरे के गले में वरमाला डालकर अग्नि के सात फेरे लिए। कल्याण मंडप में मंगलवार को आयोजित यह सामूहिक विवाह इसलिए भी खास था क्योंकि इन कन्याओं के परिजन आर्थिक रूप से बेहद कमजोर थे। इन कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठाई निर्धन कन्या विवाह समिति एवं वाल्मीकि समाज ने।
युगलों को आशीर्वाद देने पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारे समाज के लिए बेहद जरूरी हैं। कहा, जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कन्या विवाह जैसा पुनीत कार्य करने वाली संस्थाएं व समाजसेवी बधाई के पात्र हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने वर-वधू को उपहार भी दिए। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने बताया कि समिति की ओर से यह 13वां सामूहिक विवाह समारोह है। उन्होंने कहा, समिति का मुख्य उद्देश्य उन जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च वहन करने में असमर्थ होते हैं।
विवाह के बंधन मेंं बंधे ये जोड़े
ताशु ने रचित वाल्मीकि का हाथ थामा तो वंदना भारती को पवन गौतम का साथ मिला। तन्नू गुप्ता का विवाह शिवा से हुआ। इसी प्रकार पूजा कश्यप संग अरुण कुमार, पूनम लोधी संग सूरज, राधिका गौतम संग मोहित कुमार, अनीता गौतम संग रंजीत, सुधा संग राहुल कुमार, काजल गौतम संग नीरज, प्रीति संग कपिल कुमार, काजल वाल्मीकि संग असन वाल्मीकि, खुशबू संग ऋतिक वाल्मीकि, हिमानी गौतम संग सूरज, रीमा रावत संग रामबीर रावत, काजल कुमारी संग धरम वाल्मीकि, प्रीति वाल्मीकि संग राहुल वाल्मीकि, पायल चौरसिया संग दीपू चौरसिया, कल्पना गौतम संग राहुल कुमार, दीपाली कश्यप संग रोहित कश्यप, रूबी गौतम संग आकाश, शिवानी संग रीतिन, रूबी संग पंकज कुमार, नीशा संग राजन वाल्मीकि का विवाह संपन्न हुआ।
अग्नि के सात फेरे लेकर 23 युगलों ने शुरू की नई जिंदगी
अग्नि के सात फेरे लेकर 23 युगलों ने शुरू की नई जिंदगी
अग्नि के सात फेरे लेकर 23 युगलों ने शुरू की नई जिंदगी
अग्नि के सात फेरे लेकर 23 युगलों ने शुरू की नई जिंदगी