फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 226 और नए फ्लैट व मकान कर के दायरे में आए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। सोमवार को अवकाश के दिन नगर निगम के गृहकर कैंपों में 226 नए फ्लैट व मकान का कर निर्धारण किया गया। रविवार को करीब 500 नई संपत्तियों का कर निर्धारण किया गया था। नए और पुराने मिलाकर सोमवार को कुल 969 भवनस्वामियों ने 61 लाख रुपये गृहकर जमा किया।
विज्ञापन


नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि सोमवार को सभी आठों जोन में शिविर लगे थे। जोनल कार्यालयों में कैश काउंटर भी खोले गए थे। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक शिविर चले। जोन तीन, चार और आठ में कुल 226 नए मकान और फ्लैटों का कर निर्धारण किया गया। यह इलाके नगर निगम सीमा विस्तार के बाद शामिल हुए हैं। इनसे पहले बार टैक्स लिया जा रहा है। रविवार को भी जानकीपुरम विस्तार, गोमती नगर विस्तार और शहीद पथ के किनारे बसी अवध विहार योजना में करीब 500 नए फ्लैट और मकानों का कर निर्धारण हुआ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें