फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजधानी में राशन वितरण के लिए बनेंगे 225 अन्नपूर्णा भवन

विज्ञापन
ग्राम अटारी में निर्मित अन्नपूर्णा भवन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में लखनऊ में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण तेजी से आगे बढ़ रहा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 225 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन



लक्ष्य के 225 भवनों में से 53 को स्वीकृति मिल चुकी है। कई स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। वहीं, करीब 30 अन्य भवनों के प्रस्ताव भी जल्द स्वीकृत होने की उम्मीद है। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 68 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण भी अंतिम चरण में पहुंच चुका है। अधिकांश भवन जल्द राशन वितरण के लिए उपयोग में आने लगेंगे। इससे गांवों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को स्थायी आधारभूत ढांचा मिलेगा और लाभार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्येक अन्नपूर्णा भवन के लिए ग्राम पंचायत की ओर से 484 वर्गमीटर भूमि उपलब्ध कराई जा रही है। एक भवन के निर्माण पर आठ लाख रुपये से अधिक खर्च हो रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में स्वीकृत 53 भवनों में मोहनलालगंज विकास खंड में सबसे अधिक 18, गोसाईंगंज में 12, बक्शी का तालाब में आठ, माल में छह तथा सरोजनीनगर, मलिहाबाद और काकोरी में तीन-तीन भवन स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


अन्नपूर्णा भवन से ये लाभ होंगे
अन्नपूर्णा भवन बनने से कोटेदारों को राशन वितरण के लिए स्थायी भवन उपलब्ध होगा। खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था होगी। धूप, बारिश या खुले स्थान पर वितरण की मजबूरी समाप्त होगी। लाभार्थियों को भी व्यवस्थित परिसर में राशन मिलेगा। ई पॉस मशीन समेत अन्य डिजिटल व्यवस्थाओं का संचालन आसान होगा। राशन वितरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुचारु बन सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें