फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न्यूज चैनल में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.23 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। न्यूज चैनल का कर्मचारी बनकर जालसाजों ने बंथरा के बनी निवासी प्रतीक्षा प्रजापति से नौकरी के नाम पर 2.23 लाख रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी दक्षिणी के आदेश पर बंथरा पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रतीक्षा के मुताबिक नौ सितंबर को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाली ने खुद को न्यूज चैनल की कर्मचारी ऊषा भारती बताते हुए उनकी चैनल में नौकरी लगवाने की बात कही। पीड़िता ने टालमटोल की कोशिश की तो ऊषा ने कॉल साथी सत्यम दीक्षित को ट्रांसफर कर दी। उसने प्रतीक्षा को बातों में फंसा लिया। दोनों ठगों ने नौकरी के नाम पर उनसे कई बार में 2.23 लाख रुपये ठग लिए। झिझक के कारण पीड़िता ने पुलिस से शिकायत नहीं की। बाद में वह डीसीपी से मिलीं। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह के मुताबिक साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें