आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए बुधवार दोपहर हुई डीपीसी की बैठक में 1982-83 बैच के सात अफसरों को डीजी और 1990 व उससे पहले के बैच के 17 अफसरों को एडीजी पद पर पदोन्नत कर दिया गया।
प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पंडा ने बताया कि 82 बैच के एकमात्र अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय सूर्य कुमार शुक्ला के अलावा 83 बैच के अपर पुलिस महानिदेशक जेल राजीव भटनागर, अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा गोपाल गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक अभियोजन राम नरायन सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी जगमोहन यादव, अपर पुलिस महानिदेशक कन्हैया लाल मीणा और प्रतिनियुक्ति पर तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह को डीजी पद पर पदोन्नत किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ जोन सुभाष चंद्रा के साथ ही असित कुमार पंडा, दलजीत सिंह चौधरी, वीके मौर्या, एसएन साबत, डॉ. संजय एम तरडे, एमके बशाल, तनुजा श्रीवास्तव, सतीश कुमार माथुर, तिलोत्तमा वर्मा और प्रतिनियुक्ति पर तैनात पुलिस महानिरीक्षक पीवी रामाशास्त्री, संदीप सालुंके, रेणुका मिश्रा, अविनाश चंद्रा, अंजू गुप्ता, राजीव रंजन वर्मा व प्रशांत कुमार प्रथम की पदोन्नति एडीजी पद पर की गई है।