फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोले सपा सुप्रीमो, यूपी को नहीं बनने देंगे मोदी का प्रदेश

Wed, 31 Dec 2014 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा में सपा मुखिया मुलायम सिंह ने कहा कि यूपी में मोदी मैजिक नहीं चलेगा। हम किसी भी कीमत पर प्रदेश को मोदी का प्रदेश नहीं बनने देंगे। मोदी के झूठे वादों की पोल खुलने लगी है।
विज्ञापन


भाजपा जनता को गुमराह कर रही है। सालभर बीतते ही भाजपा बेनकाब हो जाएगी। वह सैफई से लखनऊ जाते वक्त तिर्वा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सपा मुखिया ने कहा कि विदेशों से काला धन वापस लाने और जनधन योजना का झूठा प्रचार किया जा रहा है।

इसी तरह गंगा अभियान का झूठा प्रचार व पूरे देश में सफाई अभियान का प्रचार सिर्फ फोटो खिंचाने तक सीमित रहा।

एक साल में ही नरेंद्र मोदी की सच्चाई देश की जनता के सामने आ जाएगी। प्रदेश सरकार जनता के हितों की रखवाली करते हुए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।

एक्सप्रेस वे समेत कई बड़ी परियोजनाएं 16 माह में पूरी हो जाएंगी, जो प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाएंगी।
इन योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा खुद सीएम व मुख्य सचिव कर रहे हैं।

आजमगढ़ में मुलायम सिंह यादव को खोजने संबंधी पोस्टर लगाए जाने के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें