फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किशोर को दौड़ाया, पेड़ पर चढ़ बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। नईबस्ती टेड़िया गांव निवासी एक किशोर रविवार शाम को पशुओं को चरा रहा था। तभी तेंदुए ने किशोर को दौड़ा लिया। किशोर ने पेड़ पर चढ़ कर जान बचाई और शोर मचाया। आसपास के लोग दौड़े। सभी ने हांका लगाया तब तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत नईबस्ती टेड़िया चहलवा गांव जंगल से सटा है। गांव निवासी मनोज कुमार (16) पुत्र सदेश रविवार शाम को पशुओं को चराने चरागाह गया। इसी दौरान तेंदुए ने मनोज को दौड़ा लिया।

जान बचाने के लिए मनोज पेड़ पर चढ़ गया। उसने शोर मचाया। गांव निवासी उमेश, रणविजय, जनमेजय, कन्हैया, रामसहाय समेत अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने हांका लगाया। इस पर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। रेंज कार्यालय पर सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें