फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गर्म पछुवा हवा ने रविवार को भी लोगों को बेहाल किया। दोपहर में घरों से निकले लोग चिलचिलाती धूप के बीच गर्म हवा के थपेड़ों से झुलसने को मजबूर रहे। सुबह से दोपहर बाद तक लोगों को झुलसन का एहसास हुआ।
विज्ञापन


जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। रविवार को तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम वैज्ञानिक ने अभी वर्षा की संभावना से इन्कार किया है। जेठ की दोपहरी लोगों को परेशान किए है। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप का सामना लोगों को करना पड़ रहा है।

कामकाज के सिलसिले में जो बाहर निकल रहे हैं। उन्हें कड़ाके की धूप के साथ गर्म पछुवा हवा के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है। घर में भी उमस परेशान किए है। रविवार को पारा और ऊपर चढ़ गया है। अचानक बढ़ रहे तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


पंखे और कूलर भी लो वोल्टेज के कारण गर्मी से राहत नहीं दे पा रहे हैं। रविवार को भी सुबह से ही उमस व गर्मी बढ़ गई है, जिससे लोग परेशान रहे। फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि रविवार को तराई में बहराइच का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


पश्चिमोत्तर दिशा से गर्म हवा आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं, जिसके कारण लोग झुलसने को मजबूर रहे। सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें