फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को जल्द मिलेंगे 21 अत्याधुनिक बस स्टेशन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Wed, 13 Jun 2018 01:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आलमबाग टर्मिनल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के पहले अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आवागमन की अच्छी सुविधा के बगैर विकास नहीं होगा। यह सुविधा जितनी अच्छी होगी, विकास उतनी ही द्रुत गति से होगा। इसलिए पीपीपी मॉडल पर 21 नये बस अड्डे बनाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने टर्मिनल निर्माण के लिए परिवहन निगम की सराहना करते हुए कहा कि पिछले एक वर्ष में निगम एक लाभकारी उपक्रम के रूप में सामने आया है। निगम को 122 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है और वह 23 बस अड्डों का स्वयं निर्माण कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए राज्य में एक लाख 20 हजार किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के बाद नवीनीकरण कराया जा रहा है। जनपद मुख्यालयों को 4-लेन तथा तहसील मुख्यालयों को 2-लेन सड़क मार्ग से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को बनाया बेहतर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते वर्ष लखनऊ मेट्रो रेल चलाई गई और लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा में मेट्रो का संचालन हो रहा है। कानपुर, आगरा, मेरठ में मेट्रो रेल का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। गोरखपुर, इलाहाबाद और झांसी में मेट्रो रेल की डीपीआर पर काम चल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

पीपीपी मॉडल पर यहां बन रहे हैं बस अड्डे

- फोटो : amar ujala
गाजियाबाद व कौशांबी, कानपुर सेंट्रल का झकरकटी, वाराणसी कैंट, इलाहाबाद के सिविल लाइन्स व जीरो रोड डिपो, लखनऊ के चारबाग व विभूति खंड (गोमती नगर), बरेली (सेटेलाइट), मेरठ के सोहराब गेट व भैसाली, आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर, ईदगाह व आगरा फोर्ट, अलीगढ़ का रसूलाबाद, मथुरा, बुलंदशहर, रायबरेली, फैजाबाद, गोरखपुर व गढ़मुक्तेश्वर में बस अड्डे बनाए जा रहे हैं।

पड़ोसी राज्यों में बस संचालन के लिए किया एमओयू
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले हमारी बसें पड़ोसी राज्यों में नहीं जाती थीं। मगर, उनकी सरकार आने के बाद राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा समेत कई राज्यों के साथ एमओयू कर बसों का संचालन कराया है। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। राज्य सरकार ने दिव्यांगजनों को गंतव्य तक निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जबकि पूर्व में यह प्रदेश की सीमा के अंदर ही थी। भविष्य में परिवहन निगम के समक्ष कई बड़ी चुनौतियां हैं। इनमें 2019 में तीर्थराज प्रयाग में होने वाले कुंभ में निगम को जनता की सेवा के लिए पूरी जवाबदेही के साथ सुविधाएं मुहैया करानी पड़ेंगी।
 
20 हवाई अड्डों का चल रहा है निर्माण : डॉ. शर्मा
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश में 20 हवाई अड्डों के निर्माण का कार्य भी चल रहा है। वहीं, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार गांव-गरीब की खुशहाली के लिए कार्य कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें