फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: दीपोत्सव पर रिकॉर्ड 21 लाख दीये जलाकर रामनगरी को जगमग करेगी योगी सरकार, वर्चुअल जुड़ सकेंगे लोग

Sun, 13 Aug 2023 01:45 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में हर बार की तरह इस बार भी दिव्य और भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा। इस बार हर बार से अधिक 21 लाख दीयों से राम की नगरी जगमग होगी। इसमें प्रतिभाग करने के लिए लोगों को वर्चुअली जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
दीपोत्सव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगरी में दीपोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। योगी सरकार के सातवें दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने की योजना है। इस बार 21 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। वहीं इस बार घर बैठे लोग वर्चुअल रूप से दीपोत्सव से जुड़ सकेंगे। यह निर्णय राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र के पत्र के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने अयोध्या के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की। बैठक में अयोध्या मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम नीतीश कुमार व क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रमुख सचिव से जुड़े। वर्चुअल बैठक में राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा की ओर से प्रमुख सचिव पर्यटन को लिखे गए पत्र पर चर्चा की गई। जिसमें सातवां दीपोत्सव वर्चुअल मनाने के लिए कहा गया था।

 

ये भी पढ़ें - गोरखनाथ मंदिर पर हमले की विवेचना करने वाले अफसर को मिलेगा गृहमंत्री सम्मान, 10 अफसर होंगे सम्मानित

ये भी पढ़ें - 69 हजार शिक्षक भर्ती: एक अंक विवाद में हाईकोर्ट सख्त, सरकार ने पेश नहीं किया ब्योरा और समय दिया

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि दीपोत्सव इस बार वर्चुअल भी मनाया जाएगा। इसके जरिए इस उत्सव से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि इस बार नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

राम की पैड़ी सहित पूरी अयोध्या में 21 लाख दिए जलाने का योगी सरकार का लक्ष्य है। दीपोत्सव की शुरुआत 2017 में हुई थी, यह सातवां दीपोत्सव होगा। हर दीपोत्सव में अयोध्या ने दीप जलाने का रिकॉर्ड  बनाया है, इस बार भी रिकॉर्ड  बनेगा।
विज्ञापन


दीपोत्सव पर इस तरह बने रिकॉर्ड
वर्ष- दीप संख्या
2017- 18,7213
2018- 30,1152
2019- 40,4026
2020-60,6569
2021-94,1551
2022-15,76,995

एप के जरिए जुड़ सकेंगे लोग
पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि एक एप बनाया जाएगा जिससे लोगों को आसानी से जोड़ा जाएगा। जो लोग एप के माध्यम से दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़ेंगे उनको एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। दीप जलाने के बाद जो लोग दीये लेना चाहें उस दीये का शुल्क 11 व 21 रुपये रखा जाएगा। जो लोग ऑनलाइन पेमेंट करेंगे उनको दीये के साथ प्रसाद भी दिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें