फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 2036 नए मरीज, 2618 हुए डिस्चार्ज, अब तक 7742 की मौत

Sun, 29 Nov 2020 07:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है। रविवार को 2618 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि 2036 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। प्रदेश में अब तक 5,09,556 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 7742 संक्रमित मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद में मरीजों की संख्या में नहीं आ रही है। रविवार को लखनऊ में 342, मेरठ में 230, नोएडा में 123, गाजियाबाद में 113 और कानपुर नगर में 108 नए मरीज मिले हैं। वाराणसी में 85 और प्रयागराज में 71 मरीज मिले हैं। रविवार को 25 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। सबसे अधिक सात मरीजों की मौत लखनऊ में हुई। अब प्रदेश में 24,575 एक्टिव केस हैं। कुल एक्टिव केस की संख्या के मामले में लखनऊ सबसे आगे है। यहां 3704 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


एक्टिव केस की संख्या
लखनऊ    3704
मेरठ    2381
गाजियाबाद    1443
नोएडा    1193
कानपुर नगर    1167
वाराणसी    1059
प्रयागराज    810

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति
केस प्रति 10 लाख लोग    2270
प्रति 100 मरीजों में एक्टिव संक्रमित    05
मरीजों के ठीक होने की दर प्रति 100 केस    94
संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर    1.43 प्रतिशत
प्रति 10 लाख लोगों में कोरोना जांच    79849
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें