फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में फैला खसरा, बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के कई मोहल्लों में खसरा फैल गया है। खसरे से एक बच्चे की मौत हो गई। आठ बच्चे बीमार हैं। सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। लेकिन कोई भी टीम मोहल्लों में नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


बदल रहे मौसम से खसरा तेजी से फैल रहा है। शहर के नानपारा बस स्टैंड के पीछे स्थित मलिन बस्ती में पांच परिवारों के बच्चे खसरे की चपेट में हैं।

बस्ती निवासी सात वर्षीय श्यामू उर्फ सोनू को चार दिन से खसरे से पीड़ित था। बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने निकले। इसके बाद दाने घाव में तब्दील हो गए।

इलाज शुरू हुआ, लेकिन मंगलवार रात में श्यामू ने दम तोड़ दिया। मोहल्ला निवासी बबलू, शिवकुमार, पप्पू समेत पांच घरों के बच्चे बीमार हैं।

उधर, शहर के मोहल्ला बड़ीहाट में भी खसरे का प्रकोप है। एकमीनारा मस्जिद के निकट अमन (4) व तौसीद (6) चपेट में हैं।

इस मामले में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार पांडेय का कहना है कि जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम मोहल्लों में भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें