बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना अंतर्गत रामनगर गांव के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार विजय (40) को रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में विजय की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
महरुआ थाना अंतर्गत रामनगर निवासी विजय (40) पुत्र रामप्रसाद गुरुवार देर शाम बाइक से भीटी से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह गांव के पास पहुंचा, तो इसी बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे रौंद दिया।
हादसे से आसपास की काफी लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और पब्लिक की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शुक्रवार भोर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक की तलाश की जा रही है।