फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पहुंची हरियाणा की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। पुलिस लाइन के खेल मैदान पर चल रही राकेश चंद्र कपूर क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें दिन हरियाणा की टीम ने अपने विरोधियों पर एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

शनिवार को पहला मैच हरियाणा स्टार और एसकेसीए मऊ के बीच हुआ। हरियाणा स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर शानदार 237 रन बनाए, जिसमें मनीष मजीरा ने 98 रन व गौरांग ने 57 रन बनाए। मऊ की टीम 13 ओवर में 69 रन बना सकी। गौरांग को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल हरियाणा स्टार व किर्लोस्कर 11 के बीच खेला गया। इस मैच में हरियाणा स्टार के खिलाड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन का लक्ष्य किर्लोस्कर के सामने रखा। हरियाणा स्टार की ओर से विनायक ने 66 व ज्ञानेंद्र ने 37 रनों का योगदान दिया। किर्लोस्कर की टीम 9वें ओवर में ही 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। हरियाणा स्टार के गेंदबाज नितिन ने 10 रन 7 विकेट व अनिरुद्ध ने 2 रन देकर 3 विकेट लेकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में जगह दिलाई। नितिन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें