फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में समान रूप से लागू हो सातवां वेतनमान

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.जेपी सिंहल ने कहा कि शैक्षिक महासंघ शिक्षा क्षेत्र में आमूल चूल परिवर्तन को लेकर कटिबद्ध है। महासंघ अधिकारों की नहीं जबाबदेही की बात करता है।
विज्ञापन

सिंहल ने बताया कि शैक्षिक महासंघ की बैठक में सातवें वेतनमान की सिफारिशाें को संपूर्ण देश में एक समान रूप से लागू करने के लिए राज्य सरकारों पर दबाव बनाने की येाजना पर मंथन हुआ। कहा कि हमारा प्रयास है कि संपूर्ण देश में एक समान तरीके से सातवें वेतनमान की सिफारिशें लागू की जाएं। इसके लिए राज्यों में संगठन ने मांगपत्र सौंपा है। कुछ राज्यों ने मांगें मान ली हैं जो राज्य सरकारें नहीं मानेंगी उनसे वार्ता की जाएगी फिर भी नहीं बात बनेगी तो आंदोलनात्मक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा। द्वितीय दिवस की बैठक को राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
इस दौरान महासंघ के महामंत्री शिवानंद, सह संगठन मंत्री ओमपाल सिंह, उच्च शिक्षा प्रभारी महेंद्र कुमार सहित विभिन्न प्रांतों से आए प्रतिनिधि व अवध विवि महासंघ ईकाई के अध्यक्ष प्रो.रामलखन सिंह, डॉ.दिलीप सिंह, डॉ.अजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक शिक्षक एक वृक्ष लगाए
शैक्षिक महासंघ शिक्षकों की विभिन्न भूमिकाएं तय करता है इसके लिए पर्यावरण संरक्षण की भी मुहिम चलाई जाएगी। जिसके क्रम में एक शिक्षक एक वृक्ष लगाओ कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण देश में किया जाएगा। एक शिक्षक एक वृक्ष लगाएगा। उसका संरक्षण भी करेगा तथा प्रत्येक वर्ष जन्मदिवस भी मनाएगा। इस तरह देशभर में लाखों वृक्षों का रोपड़ कर पर्यावरण संरक्षण क ा प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें