फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास का दिया गया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव को लेकर नेपालगंज में भारत-नेपाल के बीच हुई बैठक
विज्ञापन

बहराइच। पड़ोसी देश नेपाल में आगामी सात दिसंबर को होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने और बहराइच-श्रावस्ती में होने वाले निकाय चुनाव को देखते हुए नेपाल-इण्डिया बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी की 49वीं बैठक स्नेहा होटल नेपालगंज में मंगलवार को हुई। इसमें चुनाव में सुरक्षा के लिए दोनों देशों के अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों ने हर स्तर पर प्रयास का आश्वासन दिया।

बैठक में सीडीओ बांके रमेश कुमार केसी ने पिछली बैठक में उठाये गये मुद्दों पर दोनों पक्षों की ओर से की गयी कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सात दिसंबर को नेपाल में लोकसभा व विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर बैठक की गई है।
विज्ञापन


इस अवसर पर चुनाव के दृष्टिगत सीमा को सील किये जाने पर भी चर्चा की गयी। सीडीओ ने कहा कि भारत-नेपाल की खुली हुई सीमा खासकर जंगलों के रास्तों पर दोनों ओर से विशेष चौकसी बरते जाने की आवश्यकता है।

उन्होंने सुझाव दिया कि इन क्षेत्रों में गश्त के लिए राजस्व, वन पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर नियमित गश्त की कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएम अजयदीप सिंह ने नेपाल के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि नेपाल में होने वाले लोकसभा व विधानसभा के चुनाव में हर संभव सहयोग प्रदान किया जायेगा।

इस अवसर पर डीएम बहराइच व डीएम श्रावस्ती दीपक मीणा ने उत्तर प्रदेश में चल रहे नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को शांतिपूर्वक कराये जाने के लिए नेपाल के समकक्ष अधिकारियों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की।

एसपी जुगुल किशोर ने अवैध शस्त्रों, मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी आदि गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के लिए सुझाव दिया कि ऐसे स्थान जहां पर दोनों राष्ट्रों की ओर से कोई चेक-पोस्ट, बैरियर स्थापित नहीं है, उन क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए।
विज्ञापन


डीएफओ बहराइच आरपी सिंह ने नेपाल में अवैध आरा मशीनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किये जाने का सुझाव दिया। बैठक में अंत सीडीओ बर्दिया नारायण प्रसाद भट्टाराई नोे धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में श्रावस्ती के एसपी विजय ढुल्ल, प्रभागीय वनाध़िकारी बहराइच आरपी सिंह, श्रावस्ती के एके शुक्ला, बलरामपुर के डा. राजीव मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें