फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार शुक्रवार की के तहत 200 युवाओं को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग राजकीय आईटीआई में ''रोजगार शुक्रवार की'' अभियान के तहत शुरू होने वाले मेले में 200 से अधिक युवाओं को नौकरी मिलेगी। मेले में राजधानी के साथ ही अन्य जिलों के विद्यार्थियों को शामिल होने का अवसर मिलेगा। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद की पहल पर संस्थान ने कंपनी व रोजगार मेले के संबंध में अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन


चारबाग आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी पुष्पक श्रीवास्तव ने बताया कि परिसर में शुक्रवार को लगने वाले मेले में फरीदाबाद की विकास ग्रुप, पलवाल और लुधियाना की अकाल स्प्रिंग कंपनी शामिल होगी। अप्रेंटिस ट्रेनिंग पद पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई व डिप्लोमाधारक विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकेंगे। चयन होने पर युवाओं को 14 से 17 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।

प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि निदेशालय की पहल पर आईटीआई परिसर में ये पहल शुरू की गई। प्रत्येक सप्ताह के शुक्रवार को विशेष रोजगार मेले लगेंगे। इसके लिए कंपनियों का चयन, पद और वेतन के साथ विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें