फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ विकास प्राधिकरण में कूड़े के ढेर से निकलीं 200 फाइलें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए में बृहस्पतिवार को कूड़े में फेंकी गईं फाइलों की तलाश शुरू की गई। 10 कर्मचारियों को नोटिस जारी होने के बाद पांच दिन बाद टीम फाइलें तलाश करने के लिए पहुंची। इन फाइलों को आगे की जांच के लिए अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

अपर सचिव ने बुधवार को 10 कर्मचारियों को काम में लापरवाही का नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इसकेबाद बृहस्पतिवार सुबह से बेसमेंट पार्किंग में सीढ़ियों के नीचे जमा कूड़े से फाइलों की तलाश शुरू हो गई। यहां से करीब 200 फाइलें निकाली गईं। इनके बंडल बनाकर अपर सचिव को जमा कर दिए गए। सचिव पवन गंगवार के आदेश पर अब विभागवार इन फाइलों की छंटनी कर आगे की कार्यवाही होगी। साथ ही इन फाइलों को फेंकने वाले कर्मचारियों को भी चिह्नित किया जाएगा। गौरतलब है कि एलडीए में अनुपयोगी दस्तावेज या कागज निस्तारित करने के लिए कोई नीति नहीं है। यह भी कूड़े में फाइलें डंप करने की वजह बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें