फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजिस्ट्री दफ्तरों के 20 वर्षों के लेखपत्रों को होगा डिजिटलीकरण

Thu, 19 Nov 2020 10:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डिजिटल सुरक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
प्रदेश के सभी रजिस्ट्री दफ्तरों में ई-स्टापिंग व डिजिटल भुगतान की व्यवस्था लागू करने के बाद विभाग द्वारा अब 20 वर्ष के लेखपत्रों (रजिस्ट्री दस्तावेज) का डिजिटलीकरण करने की कार्यवाही शुरू करने जा रहा है। प्रथम चरण में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले तीन जिलों में यह व्यवस्था लागू की जाएगी, जिनमें बाराबंकी, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर का चयन किया गया है।
विज्ञापन


स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एक प्रजेेंटेशन दिखाया। जिसमें बताया गया कि ईज ऑफ डूइंग बिजिनेस के अन्तर्गत बिजिनेस रिफार्म प्लान के तहत रजिस्ट्री दफ्तरों के पुराने लेखपत्रों का डिजिटलीकरण कराने का फैसला किया गया है। प्रजेंटेशन के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चयनित तीनों जिलों में स्थित कुल 14 उपनिबंधन दफ्तरों में रखे हुए 20 वर्ष के लेखपत्रों की स्कैनिंग, इंडेक्सिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें