भाजपा ने विधान परिषद के शिक्षक स्नातक चुनाव में पूर्व और वर्तमान छात्र नेताओं के जरिए मतदाताओं को साधने की तैयारी की है। विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर बृहस्पतिवार शाम आयोजित बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्विद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया।
ब्रजेश पाठक ने बताया कि बैठक में एक स्वर में भाजपा के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अवनीश सिंह व उमेश द्विवेदी को जिताने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि छात्र नेता अपने रिश्तेदारों,पड़ोसियों व अपने पुराने सहपाठियों से संपर्क कर एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में डलवाने का कार्य करेंगे।
पाठक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटे है। चुनाव में संसाधनों की कमी नही आने दी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बैठक में सभी को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी गई। सुशील तिवारी पम्मी,अतुल दीक्षित व बजरंगी सिंह बज्जू को बूथवार व समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से अनुपम त्रिपाठी, सुरेंद्र दीक्षित,अवनींद्र सिंह, दयाशंकर पांडेय,नागेंद्र सिंह,धीरज पांडेय, संतोष बाजपेई, अरविंद जायसवाल तेजू, माधुरी भूषण तिवारी,सुधीर श्रीवास्तव,राम उग्रह शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।