लखनऊ। माघ मेले के दौरान प्रमुख स्नान पर्व पर प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा। इस दौरान लखनऊ इंटरसिटी व पैसेंजर सहित 20 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। यह ट्रेनें फाफामऊ और प्रयाग तक ही जाएंगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि तीन जनवरी को पौष पूर्णिमा का स्नान है। ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन दो से चार जनवरी तक बंद रहेगा। इसी तरह 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर 14 से 16 जनवरी, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 17 से 19 जनवरी, 23 जनवरी को बसंत पंचमी पर 22 से 24 जनवरी, एक फरवरी को माघी पूर्णिमा पर 31 जनवरी से दो फरवरी, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर 14 से 16 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन बंद रहेगा।