फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पछुआ की मार से कांपी राजधानी, 6.4 डिग्री लुढ़का दिन का पारा

विज्ञापन
​ठंड से ठिठुरते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक यू-टर्न ले लिया। बृहस्पतिवार को जहां दिन भर तेज धूप खिली रही, वहीं शुक्रवार को सूरज के दर्शन नहीं हुए। सर्द पछुआ हवाओं और धूप के अभाव ने ठंड को और तीखा बना दिया। दिन के तापमान में 6.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिसके चलते मौसम विभाग ने शुक्रवार को अति शीत दिवस घोषित किया।
विज्ञापन


सुबह से ही राजधानी घने कोहरे की चपेट में रही। दृश्यता घटकर महज 50 मीटर तक सिमट गई। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी, जिससे लोग दिनभर अलाव तापते नजर आए। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक राजधानी में कोहरा और गलन से राहत मिलने की संभावना कम है।
शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री की बढ़त के साथ 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अलीगंज और लालबाग की हवा हुई लाल
शुक्रवार को राजधानी की हवा की गुणवत्ता भी बिगड़ गई। अलीगंज और लालबाग में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंचकर लाल श्रेणी में दर्ज किया गया। तालकटोरा की हवा ऑरेंज श्रेणी में रही, जबकि अन्य इलाकों में हवा पीली श्रेणी में दर्ज की गई।

इन इलाकों में ऐसा रहा हाल
क्षेत्र- एक्यूआई- रंग- स्थिति
लालबाग- 315 - लाल- बेहद खराब

अलीगंज- 302- लाल- बेहद खराब

तालकटोरा -284 ऑरेंज- खराब

गोमतीनगर- 194 - पीला- औसत

कुकरैल- 118- पीला- औसत

बीबीएयू- 148 - पीला- औसत

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

ठंड से ठिठुरते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें