फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बौर से लदे आम के 20 पेड़ काटे

Wed, 26 Feb 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बौर से लदे आम के 20 पेड़ काटे
विज्ञापन
लखनऊ। रहमानखेड़ा इलाके में ठेकेदार ने बौर से लदे आम के 20 पेड़ कटवा डाले। ग्रामीणों की शिकायत पर ठेकेदार कटी लकड़ी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस अवैध कटान का ठीकरा वन विभाग पर फोड़ रही है। उधर, वन विभाग ने बाग मालिक व लकड़ी ठेकेदार पर केस दर्ज कराने का दावा किया है।
विज्ञापन

पलिया गांव में सैदपुर निवासी कुरैश के बाग में आम के 32 पेड़ थे। ठेकेदार ने रात में इनमें से 20 काट डाले, जबकि 12 पेड़ों की शाखाएं कटी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह हो जाने से इन पेड़ों की कटान नहीं हो सकी। वन विभाग की सोनम दीक्षित ने बताया कि पालिया गांव में अवैध कटान हुई है। बाग मालिक कुरैश व ठेकेदार संजय यादव,भद्रपाल, अमित लोधी व एक अज्ञात ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अंधे चौकी प्रभारी तेज कुमार शुक्ला ने बताया अवैध कटान की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें