फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लाख निराश्रित महिलाओं को इसी सप्ताह मिल जाएगी पेंशन

Wed, 18 Sep 2019 11:05 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन
प्रदेश की करीब 20 लाख निराश्रित महिलाओं को इस सप्ताह ही पेंशन मिल जाएगी। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। चालू वित्त वर्ष में उन्हें पहली तिमाही की भी पेंशन नहीं मिली थी। अमर उजाला द्वारा यह मुद्दा प्रमुखता से उठाने के बाद शासन ने तत्काल सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार विधवा निराश्रित महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह पेंशन देती है। 18 साल या उससे ऊपर की निराश्रित महिलाओं को यह सुविधा मिलती है, बशर्ते उनके परिवार की आमदनी दो लाख रुपये सालाना से अधिक न हो। वर्तमान में इस योजना से 23 लाख 49 हजार महिलाएं जुड़ी हैं। पेंशन का भुगतान लाभार्थियों के खातों में हर तिमाही भेजे जाने का प्रावधान है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

चालू वित्त (2019-20) की पहली दो तिमाही की किस्त अभी तक निराश्रित महिलाओं के खातों में नहीं पहुंची है। जबकि, प्रथम किस्त तो जून या विलंबतम जुलाई के प्रथम सप्ताह में मिल जानी चाहिए थी। इस समस्या को अमर उजाला ने 16 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर शासन ने महिला कल्याण निदेशालय को तत्काल भुगतान के निर्देश दिए हैं। 

महिला कल्याण निदेशक मनोज राय ने बताया कि कुल 23.49 लाख निराश्रित महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। इसमें से 20 लाख 50 हजार लाभार्थियों को भुगतान के लिए बिल लगा दिए गए हैं।

इसी हफ्ते उनके खातों में राशि पहुंच जाएगी। शेष 2.99 लाख महिलाओं को भुगतान में बैंकों के मर्जर होने से आईएफएससी कोड बदल जाने से दिक्कत आ रही है। उनके खातों में भी शीघ्र राशि भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें