फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को दबोच ले गया तेंदुआ, सहेलियां जान बचाकर घर पहुंची फिर बताई पूरी बात

Wed, 18 Sep 2019 09:00 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
विज्ञापन
Leopard
विज्ञापन
बलरामपुर में मांगलिक कार्यक्रम से भोजन करके सहेलियों के साथ घर आ रही सात वर्षीय बच्ची को दबोच कर तेंदुआ जंगल की तरफ ले उड़ा। दोनों सहेलियों ने तेंदुए से जान बचाकर घर पहुंचने पर परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। घटना सुनकर परिवारीजनों के होश फाख्ता हो गए। बेटी की तलाश में परिवारीजनों के साथ-साथ पुलिस व वन विभाग की टीम खाक छान रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


हरैया थाना क्षेत्र के बिनोहनी कला निवासी माता प्रसाद यादव ने बुधवार को बताया कि बीती शाम करीब 8.30 बजे उनकी सात वर्षीय बेटी शीला पड़ोसी राजितराम यादव के घर बरही कार्यक्रम में भोजन करके सहेली निर्मला (14) व पूजा (15) के साथ घर आ रही थी तभी गली में पहले से ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने शीला पर झपट्टा मारकर दबोच लिया और जंगल की तरफ भाग गया। 

शीला के दादा छेदी व ग्रामीण जगदीश, विद्याराम, भगवती प्रसाद, अतवारी, संगमलाल व प्रधानपति मोहर्रम अली आदि ने वन विभाग, पुलिस कर्मियों व ग्रामीणों के साथ जंगल के आस पास बच्ची की तलाश की। परिवारीजनों का आरोप है कि 24 घंटे बाद भी शीला का कोई पता नहीं चल सका है। अभी भी सभी लोग शीला की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


 शीला की घटना को लेकर परिवार के लोगों का हाल बेहाल है। घर की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वन रक्षक जमील अहमद, हरैया थाने के एसआई नागेन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साथ शीला की तलाश में जुटे हुए है। 

रेंजर बरहवा राकेश सिंह ने बताया कि तेंदुए का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। कौन सा जंगली जानवर शीला को उठाकर ले गया है इस बात की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। शीला के मिलने पर ही वन विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने की बात कह रहे हैं। वैसे वन विभाग की टीम ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दे रही है। 
विज्ञापन

डर से सहमी हैं बच्चियां

माता प्रसाद यादव ने बताया कि शीला के साथ हुई घटना को लेकर साथ आ रही निर्मला व पूजा डर से सहमी हुई हैं। दोनों बच्चियों का कहना है कि हम लोग साथ-साथ आ रहे थे तभी एक बड़े जानवर ने झपट्टा मारा और शीला को दबोच ले गया। घटना को लेकर हम लोगों के मन में दहशत व्याप्त है। दोनों बेटियों को परिवारीजन समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें