फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 वर्ष : चलेगा जनभागीदारी अभियान, गांवों में रात्रि प्रवास करेंगे मंत्री, सीएम ने की समीक्षा

Thu, 04 Jun 2026 11:44 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कानून-व्यवस्था व आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा की भी समीक्षा की।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ians
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में 5 से 21 जून तक बड़े पैमाने पर जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी गांव-गांव पहुंचकर चौपाल, पदयात्रा, जनसंवाद और रात्रि प्रवास के जरिये जनता से संवाद करेंगे। मंत्री, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कानून-व्यवस्था, आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा और केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि 5 जून को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रदेश में कम से कम पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम करने को कहा।

ये भी पढ़ें -  केजीएमयू में ढाई करोड़ के दवा घोटाले का खुलासा, जांच समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारियां
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनंत नगर में होगा अदिति अपार्टमेंट का निर्माण, बनेंगे 1392 किफायती फ्लैट, ये होगी एक फ्लैट की कीमत
विज्ञापन


स्वच्छता अभियान भी चलेगा: सीएम ने निर्देश दिए कि इस अवधि में स्वच्छता अभियान को विशेष रूप से चलाया जाए। 14 से 16 जून तक विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेलों का आयोजन कर पात्र व वंचित लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसमस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

परीक्षा में कोई लापरवाही न हो: बैठक में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक ने बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा 8, 9 और 10 जून को दो पालियों में आयोजित होगी। पुलिस भर्ती परीक्षा में 29 लाख अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष बसें चलेंगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें