फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप गए प्रियंका की चापलूसी करने वाले पदाधिकारी

Fri, 18 Oct 2013 07:40 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला कांग्रेस के दो पदाधिकारियों को प्रियंका गांधी वाड्रा की चापलूसी काफी भारी पड़ गई।
विज्ञापन


दोनों को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीमार बताने पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्णय किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता द्विजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सोनिया गांधी को बीमार और राहुल गांधी पर भार बताकर प्रियंका को फूलपुर से चुनाव लड़ने संबंधी होर्डिंग लगवाने वाले इलाहाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव हसीब अहमद और वरिष्ठ नेता श्रीशचंद दुबे को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

इन दोनों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। त्रिपाठी ने बताया कि दोनों नेताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया गया है। सोनिया गांधी पूरी तरह स्वस्थ हैं और पार्टी का कामकाज अच्छी तरह से देख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि इलाहाबाद में लगवाई गई होर्डिंग में सोनिया को बीमार व राहुल को व्यस्त बताते हुए प्रियंका को पंडित जवाहर लाल नेहरू की पारंपरिक सीट रही फूलपुर से चुनाव लड़ने का न्योता दिया गया था। पोस्टर में हसीब अहमद और श्रीशचंद दुबे को निवेदक दर्शाया गया था।

लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं..
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें