फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात लेकर निकले दूल्हे की कार में अचानक लगी आग

Sun, 31 May 2015 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खैराबाद (सीतापुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव से शुक्रवार देर शाम बारात लेकर निकले दूल्हे की कार शॉर्ट सर्किट से आग का गोला बन गई। हादसे में कार सवार लोग बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


झुलसे लोगों में दूल्हे की महिला रिश्तेदार व उसके बेटे की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूल्हे के पिता, मां व बहन सहित तीन लोगों की हालत गंभीर है।

कार में बैठे दूल्हे ने भागकर किसी तरह जान बचाई। घटना के बाद किसी तरह शादी संपन्न कराई गई।

भवानीपुर निवासी लवकुश पुत्र रामचंद्र की बारात बिसवां इलाके के सिरसा सरैंया निवासी आशाराम के यहां जा रही थी। दूल्हा लवकुश सहित अन्य बाराती तैयार थे।
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

कुआं पूजन के लिए दूल्हा, उसका पिता रामचंद्र, मां सावित्री, बहन सुनीता व बहन की जेठानी राखी (35) पत्नी देशराज व उसका तीन साल का बेटा छोटू एक कार में सवार होकर घर से निकले थे।

जैसे ही ये लोग गांव के बाहर पहुंचे, तभी शार्ट सर्किट की वजह से कार में आग लग गई। जब तक कार में सवार लोग कुछ समझ पाते, गाड़ी आग का गोला बन गई।

इस बीच किसी तरह दूल्हा तो कार से निकल भागा, लेकिन अन्य लोग उसी में फंस गए। मौजूद अन्य बारातियों ने कार में सवार लोगों को बाहर निकाला और आग को बुझाया पर कार में फंसे लोग बुरी तरह झुलस गए थे।

इन लोगों को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने राखी और उसके बेटे छोटू को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान मां-बेटे ने दम तोड़ दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें