फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में टूटा रिकॉर्ड 196 पॉजिटिव, 102 एंबुलेंस के 33 और सेना के 30 जवान भी शामिल

Wed, 08 Jul 2020 01:29 AM IST
अवधेश कुमार माय सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
विज्ञापन
कोरोना जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी में मंगलवार को पॉजिटिव मरीजों की संख्या ने एक नया रिकॉर्ड कायम किया। स्वास्थ्य निदेशालय ने 196 लोगों के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट जारी की है। इसमें 102 एंबुलेंस के 33 और सेना के 30 जवान शामिल हैं। इसी तरह समाजवादी पार्टी के यूथ फ्रंटल तीनों प्रदेश अध्यक्ष भी पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि लखनऊ सीएमओ ने 84 मरीजों की लिस्ट जारी की है। स्वास्थ्य निदेशालय और सीएमओ कार्यालय की सूची अलग अलग होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


राजधानी में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जहां 79 मरीज मिले थे वहीं मंगलवार को यह संख्या बढ़कर 196 हो गई।
102 एंबुलेंस के 33 कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले यहां के 50 कर्मचारी पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। अभी करीब 42 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी तरह सेना के ट्रेनिंग बटालियन के 30 जवान संक्र्तमण की जद में आ गए हैं। इससे बटालियन में हड़कंप मच गया है। 

जानकीपुरम में छह लोग संक्र्तमित मिले हैं। यहां अब तक 20 से ज्यादा लोगों में संक्र्तमण का पता चल चुका है। इसी तरह  अलीगंजए गोमतीनगर और इन्दिरानगर में दो.दो मरीज संक्र्तमित मिले हैं। इसके अलावा टिकैतगंजए एलडीएए राजाजीपुरमए ऐशबागए यासीनगंजए जियामऊए सरोजनी नायडू मार्गए एकतानगरए महानगर इलाके के एक.एक मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के तीनों फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष वायरस की चपेट में

समाजवादी पार्टी के तीनों फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। तीनों ने बुखार आने पर जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों के संपर्क में आने वालों की सूची मांगी है। समाजवादी पार्टी के युवजन जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरीए लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष रामकरन निर्मलए यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा कई दिनों से साथ साथ थे। 

पिछले दिनों हुए प्रदर्शन में यह तीनों अपनी पूरी टीम के साथ एक साथ रहे। रविवार को अरविंद गिरी को हल्का बुखार महसूस हुआ। इसके बात तीनों ने जांच कराई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा ने बताया कि उन तीनों ने सीएमओ कार्यालय को सूचना दे दी है। उन्हें घर में अकेले में रहने के लिए कहा गया है। सीएमओ कार्यालय ने देर रात अथवा सुबह अस्पताल में शिफ्ट कराने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें