फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटके मिले तीन शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट, हरगांव व खैराबाद क्षेत्र की घटनाएं, मृतकों में एक महिला
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक महिला समेत तीन लोगों के शव गांव के बाहर पेड़ों पर फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। ये घटनाएं रामकोट, खैराबाद व हरगांव थाना क्षेत्रों की हैं। महिला के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। जबकि दो घटनाओं को परिवारीजनों को आत्महत्या बताया है।

मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर निवासी रामपाल अपनी पत्नी सुदामा (35) व दो बच्चों के साथ अपनी बहन देवकी की ससुराल रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम अब्दीपुर गया था। बताते हैं कि यहां पर गुरुवार की शाम सुदामा नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद वह लौटकर घर नहीं पहुंची। काफी देर हो जाने पर परिवारीजन उसे तलाशने निकल पड़े। इसी बीच अब्दीपुर गांव के बाहर आम के एक पेड़ पर लोगों ने सुदामा का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसके गले में धोती का फंदा कसा हुआ था।

खबर पाकर मौके पर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सुदामा के पिता मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरैंया सानी निवासी बलराम ने बताया कि करीब 14 वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री सुदामा का विवाह मानपुर के ग्राम भगवानपुर निवासी रामपाल के साथ किया था।

आरोप है कि विवाह के बाद से रामपाल मामूली से मामूली बात को लेकर सुदामा को प्रताड़ित करता आ रहा है। आरोप है कि रामपाल ने सुदामा की हत्या का शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। थानाध्यक्ष रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हत्या की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। इधर सुदामा के परिवार के सदस्यों ने सुदामा की दिमागी हालत ठीक न होने के चलते आत्महत्या कर लेने की बात कही है।

उधर, हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर अरमी निवासी विक्रम (22) गुरुवार की शाम नित्यकर्म के लिए गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था। उसका शव भी देर शाम गांव के बाहर एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया था। विक्रम की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि विक्रम इन दिनों आर्थिक तंग से जूझ रहा था।

शायद इसी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके गले में धोती का फंदा कसा हुआ था। खैराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी ओमप्रकाश (25) गुरुवार की दोपहर गांव के बाहर खेतों की तरफ गया था।
विज्ञापन


शाम के वक्त टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने उसका शव एक पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका देखा। उसके गले में गमछे का फंदा कसा हुआ था। खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने इस घटना को आत्महत्या बताया है। घटना का कारण ओमप्रकाश की दिमागी हालत का ठीक न होना बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें