फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में युवक को अगवा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक को अगवा किया
विज्ञापन


रायबरेली। रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर एक महिला ने दो लोगों पर पति को एसयूवी से उठा ले जाने का आरोप लगाया है। महिला ने दो लोगों को नामजद करते हुए लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है।

चिमनामऊ गांव की रहने वाली गोमती देवी ने बताया कि, गांव के पुत्तू दीक्षित व रायबरेली रेलवे क्रासिंग के पास रहने वाले गुड्डू से उसके पति सुरेश यादव का रुपये के लेनदेन का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को पति लालगंज बेहटा चौराहा किसी काम से गए थे। तभी आरोपी अपने अज्ञात साथियों के साथ पति को जबरन एसयूवी में बैठाकर अगवा कर ले गए। पति के घर नहीं लौटने पर उसने खोजबीन की।
विज्ञापन


इस दौरान उसे घटना का पता चला। गोमती ने बताया कि, आरोपी उसके पति को कमरे में बैठाए हैं। पति की जान का खतरा बना हुआ है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है।

प्रभारी निरीक्षक मनोज चौहान ने बताया कि, महिला ने यूपी-100 में शिकायत की थी। मामला रुपये के लेनदेन का था। सुरेश ने रुपये उधार लिए थे जो वापस नहीं कर रहा था। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें