फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी व कपड़ा शोरूम में लगी भीषण आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसखारी बाजार स्थित कपड़ा और ज्वैलरी के एक बड़े शोरूम में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन भड़की आग ने पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया। इस बीच मौके पर पहुंची अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व आलापुर की फायर ब्रिगेड टीम ने बाजारवासियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू कर किया। लगभग डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 70 लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

हरिप्रसाद सोनी पुत्र रामचेत का बसखारी बाजार में कपड़ा और ज्वैलरी का बड़ा शोरूम है। शोरूम के पीछे ही उनका आवास भी है। सोमवार देर शाम आई आंधी व पानी से ठप हुई विद्युत आपूर्ति के चलते वे जल्दी ही दुकान बंद कर पीछे स्थित आवास पर चले गए। इसी दौरान रात करीब नौ बजे बिजली आई तो शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी से शोरूम में आग लग गई। जब धुआं आवास तक पहुंचा, तो किसी अनहोनी की आशंका में हरिप्रसाद व परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर शोरूम का शटर खोला। अंदर का दृश्य देखकर वे सन्न रह गए। पूरा शोरूम आग की चपेट में था। गुहार पर इर्दगिर्द के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। वहां का दृश्य देखकर उनमें हड़कंप मच गया। इस बीच बसखारी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना देने के साथ ही पुलिसकर्मी व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।
आग की विभीषिका का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग तेजी के साथ समूचे शोरूम को आधे घंटे के अंदर ही अपनी चपेट में ले चुकी थी। इस बीच जलालपुर, आलापुर, अकबरपुर व टांडा के फायर ब्रिगेड के छह वाहन मौके पर पहुंच गए। फायर कर्मचारी स्थानीय लोगोें की मदद से आग पर काबू पाने में जुटे गए। लगभग डेढ़ घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरा शोरूम जलकर राख हो चुका था। शोरूम मालिक हरिप्रसाद सोनी ने बताया कि 40 हजार नकदी के अलावा लगभग 30 लाख के कपड़े, 10 लाख के आभूषण, फर्नीचर, डेकोरेशन के सामान समेत लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। साथ ही जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें