फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 19 हजार होमगार्ड जवानों की जल्द होगी भर्ती, वित्त विभाग को भेजी गई फाइल

Fri, 18 Jan 2019 12:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
होमगार्ड जवानों के आश्रितों के साथ मंत्री अनिल राजभर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जवान के 19 हजार खाली पदों पर जल्द ही भर्तियां होंगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद फाइल वित्त विभाग को भेजी गई है। प्रदेश सरकार होमगार्ड जवानों का ही नहीं, उनके परिवार का भी ख्याल रखती है।
विज्ञापन


उनके बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए हर स्तर पर मदद के लिए तैयार है। ये बातें होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने गुरुवार को यहां होमगार्ड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने दिवंगत होमगार्ड जवानों के आश्रितों को तीन-तीन लाख रुपये का चेक प्रदान किया।   

राजभर ने कहा कि प्रदेश के होमगार्ड जवानों ने अपने कार्यों से मिसाल पेश की है। यही वजह है कि आज यूपी के होमगार्ड जवान दूसरे प्रदेशों में चुनाव और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे हैं। डीजी होमगार्ड जीएल मीणा ने कहा कि 90 हजार होमगार्ड प्रतिदिन विभिन्न सेल और सरकारी से लेकर गैरसरकारी संस्थाओं में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीवनसाथी को याद कर फफक पड़ीं महिलाएं

होमगार्ड मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
दिवंगत पति हरिनाम सिंह का नाम बुलाए जाते ही मल्लावां हरदोई निवासी मानश्री फफक पड़ीं। मंच पर पहुंचकर कांपते हाथों से उन्होंने चेक लिया। मानश्री के पति तीन जनवरी 2017 को ड्यूटी करके साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी ट्रक की टक्कर से उनकी मौत हो गई।

कन्नौज में मार्च 2016 में ट्रक की टक्कर से मृत होमगार्ड अमर सिंह की पत्नी ने कहा-साहब, बड़ा बेटा पिछले साल मृतक आश्रित भर्ती में दौड़ में नहीं आ पाया था। अब छोटे बेटे की भर्ती करा दो, वह नौकरी करना चाहता है।

इस दौरान मेरठ के सरूरपुर निवासी दिवंगत होमगार्ड जवान रोहित कुमार की पत्नी बबिता, गाजीपुर के रमेश यादव की पत्नी संगीता, मुजफ्फरनगर में ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए रमेश यादव की पत्नी संगीता, स्व. विनोद की पत्नी राम दुलारी, विक्रम सिंह की पत्नी इंद्रावती, घनश्याम की पत्नी आशा देवी, निरभान सिंह की पत्नी अनीता, राधेश्याम सिंह की पत्नी कलावती को तीन-तीन लाख रुपये का चेक दिया गया।  
विज्ञापन

बहाली के लिए गेट के बाहर प्रदर्शन, हंगामा

गेट के बाहर प्रदर्शन करते होमगार्ड - फोटो : amar ujala
मेधावी बच्चों को भी मिली मदद
कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले होमगार्ड गंगा प्रसाद तिवारी, मनोज सोनी, मन बहादुर एवं सुनीता कश्यप के बच्चों को आर्थिक सहायता देकर उत्साहवर्धन किया गया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए होरी लाल, श्याम बिहारी, शीला गुप्ता, सूबेदार सिंह, दिग्विजय सिंह, राम कुमार वर्मा, सत्येंद्र सिंह, इंद्रपाल, कामता प्रसाद यादव, ब्रजेश सिंह, लवकुश, राजकुमार गुप्ता, हरीश कुमार, विष्णु दत्त तिवारी, राम किशोर, मो. इब्राहिम एवं मंजूलता रस्तोगी को आर्थिक मदद दी गई।

बहाली की मांग को लेकर मंत्री और डीजी से मिलने पहुंचे करीब 50-60 होमगार्ड जवानों को जब अधिकारियों ने मिलने नहीं दिया तो वे गेट के बाहर प्रदर्शन करने लगे और पुरानी जेल रोड पर जाम लगा दिया। हंगामा बढ़ता देख आलमबाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें