फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: छात्र की मौत के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने के मामले में 19 छात्र कॉलेज से निष्कासित

Tue, 01 Oct 2024 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)

सार

24 सितंबर को हादसे में साथी की मौत के बाद छात्रों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जाम कर दिया था। इस पर कार्रवाई करते हुए 19 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद एक्सप्रेस वे जाम कर दिया गया था। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगाने में शामिल 10वीं, 11वीं व 12वीं के 19 छात्रों को कॉलेज से निष्कासित कर दिया गया। कॉलेज प्रबंधन की कार्रवाई के बाद छात्रों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


दोस्तपुर के पसियापारा भक्तीपुर निवासी कक्षा सात के छात्र लवकुश धुरिया (14) की 24 सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दूबेपुर-कामतागंज बाजार मार्ग पर निजी बस ने छात्र को कुचल दिया था। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया था। इसमें लवकुश के स्कूल के छात्र भी बड़ी संख्या में शामिल थे। करीब दो घंटे तक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आवागमन बाधित हो गया था। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था। भीड़ ने पत्थरबाजी भी की थी।

ये भी पढ़ें - त्योहार में रेल टिकट: तत्काल की सीटें 4800, 1.35 लाख रेल यात्री वेटिंग में, चार गुना महंगी हुई फ्लाइट्स
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऑनलाइन ऑर्डर किया 1.50 लाख का फोन, ग्राहक ने डिलीवरी ब्वॉय की हत्या कर लूटा फोन, नहर में फेंकी लाश


इसी मामले में अनुशासहीनता करने की बात सामने आने पर श्री रामदेव सिंह इंटर कॉलेज कामतागंज के प्रधानाचार्य ने विद्यालय के 19 छात्रों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने छात्रों के निष्कासन के संबंध में पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक, उप जिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी, क्षेत्राधिकारी विनय गौतम व थाना प्रभारी पंडित त्रिपाठी को प्रेषित कर दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें