फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में डेंगू के 19 नए मरीज मिले, अस्पतालों में अलर्ट जारी, प्रमुख सचिव की तबीयत सुधरी

Tue, 15 Oct 2019 11:59 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवनीत सहगल की हालत में हुआ सुधार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ में शनिवार को डेंगू के 19 नए मरीज मिले। वहीं, अब तक तीन मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग इनकी जांच की बात ही कह रहा है। डेंगू के लगातार बढ़ते मरीज देखकर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं, शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की कई बैठकें हुई। प्रमुख सचिव और मंडलायुक्त ने अलग बैठकें कर अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्देश दिए। राजधानी में अब तक डेंगू के 454 मरीज मिल चुके है। उधर, फैजुल्लागंज में लगे कैंप में दवाएं बांटी गईं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भी डेंगू  से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगा।

प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की तबीयत सुधरी
डेंगू की चपेट में आए खादी विभाग के प्रमुख सचिव नवनीत सहगल की हालत में शनिवार को सुधार पाया गया। सीएमएस डॉ. एसएन शंखवार ने बताया कि प्रमुख सचिव की हालत में लगातार सुधार हो रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्वाइन फ्लू के चार और मरीज मिले

राजधानी में इस सप्ताह स्वाइन फ्लू के चार और मरीज मिले हैं। अब तक कुल संख्या 545 हो गई है, जबकि पांच की मौत हो चुकी है। प्रदेश में स्वाइन फ्लू की चपेट में 2067 मरीज आ चुके हैं। इनमें से 29 की मौत हो चुकी है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को देखते हुए पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया संस्थान व निजी अस्पतालों में वार्ड बनाए गए हैं। पीजीआई सीएमएस डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि यहां 10 बेड आरक्षित कर दिए गए हैँ। केजीएमयू के गांधी वार्ड में 10 बेड का अलग वार्ड बनाया गया है। इसी तरह सिविल और बलरामपुर अस्पताल प्रशासन ने भी दवाओं तक का इंतजाम है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं ज्यादा रहें सतर्क

केजीएमयू के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा का कहना है कि गर्भवती महिलाओं पर स्वाइन फ्लू का अटैक ज्यादा होता है।

सीओपीडी, लंग, कैंसर के मरीजों, बच्चों और 65 साल से अधिक उम्र वालों को भी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। इससे बचने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। हाथ धोते रहें। तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। पौष्टिक भोजन लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें