फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान का ताला तोड़कर 18.50 लाख की चोरी

Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के साईंधाम रोड निवासी विजय शंकर शुक्ला के मकान का ताला तोड़कर चोर 18.50 लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। उनकी शिकायत पर 12 मार्च को गाजीपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मूल रूप से उन्नाव के बीघापुर निवासी प्राइवेट कंपनी कर्मी विजय शंकर शुक्ला परिवार के साथ साईंधाम रोड पर किराये के मकान में रहते हैं। उनके मुताबिक 28 फरवरी को वह परिवार के साथ होली के लिए गांव चले गए थे। पांच मार्च की देर रात चोर उनके मकान का ताला तोड़कर 18 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये नकद उठा ले गए। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि फुटेज में दिख रहे चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें