सौभाग्य योजना के तहत प्रदेश में 94 लाख घरों को बिजली कनेक्शन देकर यूपी सौभाग्यशाली प्रदेश बन गया है। पूरे देश में यूपी ने सर्वाधिक 74 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन देते हुए दिसंबर अंत तक योजना के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया है। योगी सरकार के गठन के बाद से अब तक दिए गए कनेक्शन में से करीब 25 हजार दूरस्थ परिवारों को सौर ऊर्जा के जरिए बिजली की सुविधा दी गई है। इस अवधि में प्रदेश में एक लाख बीस हजार मजरों का भी विद्युतीकरण किया गया है।
अगर कोई अन्य इच्छुक परिवार भी कनेक्शन के लिए आता है तो उसे भी मुफ्त कनेक्शन दिया जाए। बिजली कंपनियों से कहा गया है कि 31 दिसंबर तक वे अपने अभिलेखों में भी अंकित करें कि सभी मजरों का विद्युतीकरण कर लिया है। इसके बाद भी अगर किसी स्रोत से मजरे के छूटने की जानकारी मिलती है तो उसको भी तत्काल विद्युतीकरण किया जाए।