फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों में भिड़ंत के बाद युवक को पीट कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मसौली (बाराबंकी)। क्षेत्र में शुक्रवार की रात बिंदौरा नहर के पास दुर्घटना के बाद दबंगों ने बाइक सवार युवक की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में घायल युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिवारीजन शव लेकर थाने पर पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ रामनगर के केस दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम राजापुर मजरे नहामऊ निवासी रामसुमिरन पुत्र रामलाल बाइक से अपने साथी पप्पू यादव निवासी देवकहा के साथ शुक्रवार की रात बिंदौरा गांव जा रहा था। तभी हाईवे पर पुल पार करते ही दूसरी बाइक से आए अज्ञात लोगों की बाइक टकरा गई। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार लोगों ने राम सुमिरन की जमकर पिटाई कर दी व भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मारपीट एवं दुर्घटना के कारण घायल हुए रामसुमिरन को सीएचसी बड़ागांव में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। शनिवार को शव लेकर परिवारीजन करीब दो दर्जन ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे व मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच सूचना पर पहुंचे सीओ रामनगर उमाशंकर सिंह ने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया व घटना में मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। मृतक के भतीजे बृजेश यादव ने थाने पर अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने की तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक परशुराम ओझा का कहना है कि घटना की जांच कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें