फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहिंद हत्याकांड में दो को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अवैध संबंधों के मामले में दस वर्ष पूर्व हुई हत्या मामले में जनपद न्यायाधीश ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर दस-दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर थाने में दर्ज कराए केस में वादी रामजीत ने कहा कि वह 12 दिसंबर 2008 को अपने पुत्र जयहिंद के विवाह के लिए लड़की देखने गया था। वापस लौटने पर पता चला कि जयहिंद गांव निवासी अशोक व मदन गोपाल के साथ कहीं गया है।

जयहिंद मुंबई रहता था। शादी के सिलसिले में ही वह गांव आया था। देर शाम तक भी पुत्र वापस नहीं लौटा, तो खोजबीन शुरू की गई। बाद में गांव के बाहर उसके पुत्र का शव मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि जयहिंद को एक अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी। इसी के चलते उसकी हत्या कर दी गई।

बाद में पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। बाद में न्यायालय से उन्हें जमानत मिल गई। इस बीच मामला सत्र परीक्षण के लिए पेश हुआ। इसमें दोनों अभियुक्तों की भूमिका पाई गई।

जनपद न्यायाधीश नवीन श्रीवास्तव ने मामले में दोनों अभियुक्तों को उम्र कैद की सजा सुनाई। उन पर दस दस हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अर्थदंड अदा न करने पर छह छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें