फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से जीजा व साले की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। देवा-बाराबंकी मार्ग पर चंदौली पावर हाउस के पास शनिवार देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहे जीजा और साले को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

सतरिख थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव निवासी राकेश सिंह (28) पुत्र राजेश सिंह शनिवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के भटेहटा गांव में अपने साले नीरज सिंह के यहां आया था। उसके बाद देर रात वह घर जाने लगा तो उसके चचेरे साले धीरज सिंह (25) पुत्र राममिलन उसे छोड़ने चल दिया। बाइक से दोनों बिना हेलमेट पहने ही निकले थे। जब वह देवा-बाराबंकी मार्ग पर चंदौली पावर हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों युवकों को रौंद दिया। दुर्घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना जहांगीराबाद पुलिस व एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे सिपाही वीरेंद्र सिंह व ईएमटी वीरेंद्र कुमार ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सरोज का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। हादसे में दो युवकों की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सांड़ को बचाने में भिड़ीं कार, छह घायल
बाराबंकी। लखनऊ-फैजाबाद मार्ग पर रविवार को सुबह करीब 10 बजे बाराबंकी से सफदरगंज की ओर कार से जा रहे अरशू (29) पुत्र असद हुसैन व मुन्ना (50) निवासी मौलाबाद थाना बदोसराय के सामने अचानक एक सांड़ आ गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई दूसरी साइड पहुंच कर सामने से आ रही बोलेरो से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, बोलेरो सवार युवराज सिंह (25) पुत्र अरविंद, प्रमोद (26), राजकुमार सिंह (50), महावीर सिंह (39) सभी निवासी महराजगंज बस्ती व अरशू और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस व एंबुलेंस प्रभारी राजेश श्रीवास्तव को दी। प्रभारी ने चार एंबुुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें