फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कानपुर, शाहजहांपुर और हरदोई रूट की 18 ट्रेनें 15 से प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर कॉन्कोर्स के निर्माण कार्य के कारण कानपुर, शाहजहांपुर और हरदोई रूट की 18 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 15 मई से 23 जून तक इनमें से कई गाड़ियां निरस्त रहेंगी और कुछ बदले मार्ग तो कई कम दूरी तक ही चलेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि 12 एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग बदले जाएंगे। इनका चारबाग स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा, लेकिन इन्हें ऐशबाग और बादशाहनगर स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा छह मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल या आलमनगर स्टेशन से ही चलाया या उनकी यात्रा को समाप्त किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सफर शुरू करने से पहले 139 नंबर पर ट्रेनों की सही स्थिति की जानकारी ले लें।





बदले मार्ग से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस 17 मई से 21 जून तक बाराबंकी-मल्हौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 15 मई से 19 जून तक कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मल्हौर-बाराबंकी रूट से चलेगी। 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस, 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस, 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस और 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस और 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का भी चारबाग स्टेशन पर ठहराव निरस्त रहेगा। इन्हें ऐशबाग और बादशाहनगर में ठहराव दिया जाएगा।
विज्ञापन








कम दूरी तक चलेंगी ये ट्रेनें

ट्रेन 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू कानपुर सेंट्रल तक जाएगी। 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू कानपुर सेंट्रल से चलेगी। 54338 शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर और 54332 बालामऊ-लखनऊ पैसेंजर आलमनगर तक जाएगी। 54337 लखनऊ-शाहजहांपुर पैसेंजर और 54331 लखनऊ-बालामऊ पैसेंजर आलमनगर स्टेशन से चलेगी। ट्रेन 14308 बरेली-प्रयागराज संगम एक्सप्रेस आलमनगर-ट्रांसपोर्ट नगर-उतरेटिया के बदले मार्ग से चलेगी। इसमें चारबाग स्टेशन का ठहराव निरस्त रहेगा और आलमनगर, उतरेटिया स्टेशन पर स्टॉपेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें