फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बुखार से जूझ रही डेढ़ साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
फैजुल्लागंज में जलभराव।
विज्ञापन
गुडंबा। फैजुल्लागंज के लौहरामऊ में करीब तीन माह से बुखार से जूझ रही डेढ़ वर्षीय शिफा की सोमवार देर रात मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, रात में तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन घर के बाहर जलभराव के कारण वे समय पर उसे अस्पताल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


शिफा के पिता हजरत अली फल का ठेला लगाते हैं। रिश्तेदार आसिम ने बताया कि शिफा को करीब तीन महीने से बुखार आ रहा था। उसका लखनऊ के कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन तबीयत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

परिजनों के अनुसार, रात करीब नौ बजे तक शिफा घर में खेल रही थी। इसके बाद देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। रात करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि घर के बाहर भरे पानी के कारण वे बच्ची को तत्काल अस्पताल नहीं ले जा सके।
विज्ञापन


बच्ची की मौत के बाद हजरत अली का परिवार घर छोड़कर शाही गेस्ट हाउस के पास रहने वाले भाई कमरुद्दीन के घर चला गया। इकलौती बेटी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फैजुल्लागंज में जलभराव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें