फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जज के नाम पर 1.75 लाख रुपये ऐंठे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हाईकोर्ट के जज के नाम पर बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी नितिन कुमार दीक्षित से ठग ने 1.75 लाख रुपये ऐंठ लिए। कोर्ट के आदेश पर विभूतिखंड पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नितिन के मुताबिक नवंबर 2022 में विभूतिखंड में उनकी मुलाकात रायबरेली के पूरे समदा निवासी आशीष दीक्षित से हुई। उसने खुद को हाईकोर्ट का वकील बताते हुए जमीन के दाखिल खारिज की एफआईआर कराने की बात कही। आशीष ने सारे दस्तावेज लेने के साथ नवंबर से मार्च 2023 तक हाईकोर्ट के जज के नाम पर 1.75 लाख रुपये ले लिए, पर काम नहीं कराया।

नितिन ने रुपये लौटाने के लिए कहा तो फरवरी 2024 तक टालमटोल करने लगा। दबाव बढ़ने पर चेक दिए, लेकिन उन्हें बैंक में लगाने पर धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर विभूतिखंड अमर सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष व उसके साथी पर पांच लाख की ठगी का केस दर्ज है। उसके एक और पीड़ित से ठगी की थी। दोनों मामलों की विवेचना चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें