फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमारगंज में मंडलायुक्त ने सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान अलग-अलग थानों पर मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं का निस्तारण किया। थाना कुमारगंज में में मंडलायुक्त मनोज मिश्र ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कमिश्नर मनोज मिश्र करीब एक बजे कुमारगंज थाने अचानक पहुंच गए। उधुई से पंहुची 70 वर्षीय विधवा महिला ने बेटे पर प्रताड़ित करने की शिकायत की, तो बिरौलीझाम के राम बहादुर ने तालाब पर कब्जे के बारे में बताया। कोतवाली कैंट में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल छह शिकायतें आईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। इस दौरान सीओ विक्रांतवीर, कोतवाल राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
रौनाही थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायत आयीं जिसमें 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। यहां सुनवाई करने नायब तहसीलदार पैगाम हैदर, प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक प्रियंबदा मिश्रा, नरसिंह श्रीवास्तव सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। बीकापुर में उप जिलाधिकारी रविशंकर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न समाधान दिवस में कुल 5 शिकायतें आईं, जिसमें एक का निस्तारण मौके पर किया गया। इस मौके पर सीओ वीरेंद्र विक्रम सिंह, कोतवाल दुर्गेश मिश्र आदि मौजूद रहे। मवई थाने में आयोजित समाधान दिवस में कुल छह मामले सामने आए जिसमें से एक का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसओ मवई शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें